केरल के पूर्व सीएम पिनराई विजयन के घर छापा, तिरुवनंतपुरम से दिल्ली तक सीपीएम का प्रदर्शन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 मई 2026

केरल के पूर्व सीएम पिनराई विजयन के घर छापा, तिरुवनंतपुरम से दिल्ली तक सीपीएम का प्रदर्शन

Ed-raid-on-vijyan
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास समेत कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक ईडी ने कुल 10 ठिकानों पर दबिश दी, जिनमें विजयन की बेटी वीणा विजयन से जुड़े स्थान भी शामिल बताए जा रहे हैं। इस कार्रवाई के बाद केरल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। ईडी की ओर से फिलहाल छापेमारी को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे लेकर चर्चा तेज है। दूसरी तरफ तिरुवनंतपुरम से लेकर नई दिल्ली तक ईडी की कार्रवाई के विरोध में बुधवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) ने जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया और कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने CPM महासचिव एम.ए. बेबी, पोलित ब्यूरो सदस्य अशोक ढवले, मरियम ढवले और विजू कृष्णन, केंद्रीय समिति सदस्य विक्रम सिंह और अनुराग सक्सेना, वरिष्ठ नेता बृंदा करात, बी. वेंकट और पी. कृष्णप्रसाद समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सीपीएम नेता बृंदा करात ने ईडी की कार्रवाई को ‘दुर्भावनापूर्ण’ बताते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पार्टी नेताओं ने कहा कि वे इस कार्रवाई के खिलाफ देशभर में विरोध दर्ज कराएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: